फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुर्घटना में छात्र की मौत, बेटे की लाश लेने जा रहे पिता ने हादसे में तोड़ा दम, 4 की हालत गंभीर

Tue, 22 Oct 2019 12:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में एक परिवार पर मौत का कहर टूट पड़ा। कानपुर में पढ़ रहे बेटे अनमोल (15) पुत्र फूलचंद्र की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर बांदा निवासी पिता, बड़े भाई समेत छह लोग अनमोल का शव लेने कानपुर आ रहे थे।
विज्ञापन


तभी रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में कार की टक्कर डंपर से हो गई। घटना में कार सवार अनमोल के पिता  फूलचंद्र (56)  और पड़ोसी युवक रवि (30) पुत्र अवधेश की मौत हो गई। वहीं छोटे भाई समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पहले भाई फिर पिता की मौत की खबर सुनने के बाद अनमोल के साथ कानपुर में रह रही दो बहनों की भी हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें