फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, मां-बेटा समेत छह की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 30 Jun 2023 04:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Accident: यूपी के बांदा जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में मां व बेटे समेत सात लोगो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा है, जहां एक की और मौत हाे गई। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने नौ बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर मां सैरबानो (38) बोलेरो से आनन-फानन बबेरू सीएचसी के लिए निकली। उनके साथ बोलेरो में मोहल्ला निवासी कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर सीओ राकेश कुमार सिंह व कोतवाल संदीप सिंह पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में कल्लू, उसकी मां सैरबानो, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है। जहां से जाहिद व जाहिल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें