फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में भीषण सड़क हादसा: वॉल्वो बस पलटी, 11 श्रद्धालु घायल, नैमिषारण्य की परिक्रमा कर लौट रहे थे

Fri, 22 Mar 2024 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

नैमिषारण्य से पोरसा जा रही वॉल्वो बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना के पोरसा से 70 श्रद्धालुओं को लेकर नैमिषारण्य गई वॉल्वो बस गुरुवार की शाम बेला-दिबियापुर मार्ग पर नुनारी हरदू मोड़ के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मुरैना के पोरसा से वॉल्वों बस नौ मार्च को नैमिषारण्य के लिए निकली। नैमिषारण्य की परिक्रमा पूरी कर श्रद्धालुओं को लेकर गुरुवार शाम बस वापस पोरसा के लिए लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बस पूरी तरह से पलटकर खड्ड में जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


आस-पड़ोस के गांव वाले व राहगीरों ने एक ओर पलटी बस के ऊपर चढ़कर अंदर फसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल 11 श्रद्धालुओं को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी सहार में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस की पूछताछ में कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि बस चालक नशे में था।
विज्ञापन


घायलों में सुरेश पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मुरैना, प्रेमवती पत्नी सुरेश मुरैना, केशव सिंह पुत्र दिलीप, रामबाबू निवासी नंदकापुर मुरैना, भूरीबाई, कासन देवी, पार्वती, मीरा भदौरिया, धंतोबाई, मुन्नी देवी निवासी पोरसा आदि शामिल रहे। घटना की सूचना पर बेला व सहार समेत बिधूना पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची। मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें