फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कपड़े देख फफक-फफककर रो पड़ा बेटा

Sun, 29 Jul 2018 08:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के ककराही मोड़ पर शुक्रवार को टेंपो पलटने से मृत अधेड़ की शिनाख्त रज्जनलाल के रूप में पुत्र ने की है। पिता के कपड़े देख पुत्र फफक पड़ा। थाना पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।     
विज्ञापन



 शुक्रवार को बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककराही मोड़ के पास बेला से रसूलाबाद जाते समय टेंपो बेकाबू होकर पलट गया था। इसमें घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे।

पुलिस ने बताया कि रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गऊपुर माजरा सिंगवानार निवासी अभिषेक ने मृतक के कपड़े और फोटो से पहचान कर मृतक की शिनाख्त पिता रज्जन लाल (48) पुत्र नानके के रूप में की है । मृतक के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार को तिर्वा में मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय बेला से रसूलाबाद मार्ग पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें