कन्नौज: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना कन्नौज जिले में ठठिया थानाक्षेत्र के पिपरौली गांव के पास की है। यहां कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। इस घटना में इटावा पुरविया टोला निवासी अंशुल पटेल (26) पुत्र देशराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि अंशुल एकलौता पुत्र था। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया।