फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन खड्ढ में पलटा, पंद्रह बच्चे घायल

Sun, 02 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र के गांव कोटरा-मकरंदपुर के पास शनिवार की दोपहर स्कूली बच्चों से भरी टेंपो असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में करीब पंद्रह बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। इलाज के बाद डाक्टरों ने सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई।
विज्ञापन


कोटरा-मकरंदपुर गांव के आदर्श समता इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद अपने घरों को लौट रहे थे। बच्चे स्कूल में संबद्ध एक टेंपो में सवार थे। टेंपो जैसे ही स्कूल गेट से कुछ दूर आगे पहुंचा, तभी साइकिल सवार एक छात्रा वाहन के आगे आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने तेजी से ब्रेक लिया, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में टिकरी गौरवा निवासी अभिषेक (05) पुत्र धर्मेंद्र सिंह, शानू (05) पुत्र श्यामू, कुणाल (04) पुत्र रामू निषाद और ज्ञानसिंह (04) पुत्र रामनरायण के अलावा ज्योति (06) और उसकी बहन सपना (04) पुत्री दिनेश सिंह यादव (घना-मतिरामपुर), सुविधा दीक्षित (05) पुत्री बबलू दीक्षित (निमधा), हर्षिता (06) पुत्री छुन्ना साहू और संजय (05) पुत्र अमित सचान (निमधा) समेत पंद्रह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षकों और गांववालों ने बच्चों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पहले उनका इलाज घाटमपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया, जहां से ज्योति, सपना और ज्ञान सिंह को कानपुर ले जाया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सचान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हीं घायल बच्चों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

 वहीं, डाक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत सामान्य है। बताया कि अन्य बच्चों को मरहमपट्टी के बाद घर भेज दिया। जबकि, तीन बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनको घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें