कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के आठवें दीक्षांत की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मुख्य अतिथि केमिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र व उद्यमी आरके जालान होंगे। आठ में से पांच दीक्षांत समारोह में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्रों ने कब्जा जमाया है।
एचबीटीयू के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. जीएल देवनानी ने कहा कि दीक्षांत में अधिकतर केमिकल से जुड़े छात्र ही मुख्य अतिथि रहे हैं। अब तक इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के चेयरमैन एएस साहनी (1991 बैच), पूर्व चेयरमैन एवं एमडी बैंक आफ बड़ौदा डाॅ. अनिल खंडेलवाल (1970 बैच), पूर्व चेयरमैन एवं एमडी, गेल इंडिया आशुतोष कर्नाटक (1980 बैच) एवं आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत (1987 बैच) शामिल हैं। दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि आरके जालान को बनाया गया है, वह इसी विभाग के पूर्व छात्र हैं।