फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झुलसने के बाद 30 फीट नीचे गिरने से गई थी रियाज की जान

Wed, 23 Sep 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा स्थित फैक्टरी के तेल भंडारण टैंक में आग लगने से हुए हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो हुई थी। एक श्रमिक की कालपी जालौन निवासी रियाज के रूप में पहचान हुई। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें रियाज की झुलसने के साथ ऊंचाई से गिरने और सिर, सीने में आई गंभीर चोट की वजह से मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन

श्रमिक रियाज के शव का दोपहर दो बजे के करीब अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें उसकी मौत की वजह शॉक एंड हेमरेज पाई गई। उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आने से फेफड़े भी फट गए थे जबकि आग लगने से वह करीब 50 फीसदी झुलस गया था। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि तेल भंडारण टैंक में आग लगने के बाद बचने के प्रयास के दौरान अनियंत्रित होकर टैंक के हेड से करीब 30 फीट नीचे आ गिरे। यदि रियाज व उसका साथी सुरक्षा संबंधी उपकरण पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। पत्नी ने चेहरा देख कर पति की पहचान की। रियाज की मौत पर पत्नी रिजवाना, बेटा जमशेद, बेटी अलीशा व परिजन रोते-बिलखते रहे।
रिजवाना ने बताया कि पति के साथ करीब 12 साल से कानपुर नगर के मर्दनपुर गुजैनी में रह रही थी। पति प्रतिदिन की भांति सोमवार को फैक्टरी में काम करने के लिए गए थे। घर से निकलने के दौरान उन्होंने बेटी अलीशा से रात आठ बजे तक घर लौट आने का वादा किया था। पति अपने वादे के मुताबिक घर तो नहीं पहुंचे लेकिन पुलिस की ओर से कांशीराम कॉलोनी कालपी में परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परिजन की ओर से रात 10 बजे उसे पति की मौत की खबर मिली। वहीं रिजवाना के भाई जूही किदवई नगर निवासी शादाब ने बताया कि बहनोई करीब चार साल से टायर ऑयल तैयार करने वाली फैक्टरी में काम कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को कानपुर ले गए। इधर दूसरे शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
...................
आधे परिसर की काटी गई बिजली
जिस फैक्टरी के तेल भंडारण टैंक में आग लगी उसके पूरे परिसर में बिजली सप्लाई हैं। सोमवार को टैंक में लगी आग को पांच दमकल वाहनों ने काबू पाया था। परिसर में बने दूसरे टैंक में भी टायर ऑयल भरा होने के चलते प्रशासन की ओर से एहतियातन घटना स्थल से 50 मीटर दूरी तक की बिजली काट दी गई। जबकि आधे परिसर में अभी भी विद्युत आपूर्ति की जा रही है। फाॅरेंसिक टीम के जांच के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को आपूर्ति दी जा रही है।
...................
अनदेखी के चलते नहीं हो पा रही दूसरे कर्मी की पहचान
तेल भंडारण टैंक में आग लगने से जान गंवाने वाले दूसरे मजदूर की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से दूसरे मजदूर से जुड़ी कोई जानकारी न दे पाने की वजह से शिनाख्त करवाने में पसीने छूट रहे हैं। वहीं फैक्टरी परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों के भाग जाने से पुलिस के हाथ अभी फैक्टरी में आने-जाने वाले लोगों के विवरण का रजिस्टर नहीं मिल सका है। हालांकि अब पुलिस फैक्टरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर कर दूसरे युवक का चेहरा प्रमाणित करवाने की बात कह रही है।
...................
बयान......
शिनाख्त हो जाने पर एक शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। जबकि दूसरे शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सनत कुमार, थानाध्यक्ष गजनेर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें