फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगुर नदी का चौड़ा होगा पुल

विज्ञापन
सेंगुर नदी पर पुल निर्माण के लिए सेतु निगम के सहायक अभियंता के साथ स्थलीय निरीक्षण करते राज्य मंत - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। गुरुवार को इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने सेतु निगम अधिकारियों के साथ डेरापुर के पास सेंगुर नदी के संकरे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंगुर नदी पुल को चौड़ा करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता ने बताया कि समय रहते निर्माण संबंधी प्रस्ताव अमल में लाए जाएंगे।
विज्ञापन

डेरापुर-रूरा रोड पर सेंगुर नदी का पुल बेहद संकरा है। वहां से निकलने के दौरान राहगीरों को भारी दिक्कत होती थी। पुल से एक साथ दो भारी वाहन नहीं निकल सकते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने राज्यमंत्री से पुल चौड़ा कराने की मांग की थी। बता दें कि राज्यमंत्री ने लोगों को डेरापुर पुल चौड़ा कराने, इंदरुख व सदना में पुल निर्माण का आश्वासन दिया था।
गुरुवार को राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता होतीलाल, जेई सुशील श्रीवास्तव के साथ डेरापुर सेंगुर नदी के पुल पर पहुंचे। वहां संकरे पुल का निरीक्षण किया। मौजूद सहायक अभियंता होतीलाल ने राज्यमंत्री को बताया कि रोड का चौड़ीकरण हो गया है। पुल का चौड़ा होना आवश्यक है। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि पुल चौड़ीकरण को लेकर मिट्टी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। चौड़े पुल का निर्माण पुराने पुल से पूर्व की ओर 30 मीटर छोड़कर बनेगा। सब कुछ ठीक रहा तो एक साल में चौड़ा पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें