फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: आकस्मिक हालात पर काबू पाने के लिए दंगा नियंत्रण अभ्यास, अधिकारियों सहित 250 कर्मियों ने किया प्रतिभाग

Sat, 11 Jan 2025 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: टीम ने विधि विरुद्ध मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले एंटीराइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के प्रयोग के साथ जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण का अभ्यास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में आकस्मिक हालात में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड मैदान पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया। सीओ सिटी सोनम सिंह ने विधि विरुद्ध मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले एंटीराइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के प्रयोग के साथ जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया।

विज्ञापन

दंगाइयों पर एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल, नेट के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। अग्निशमन की गाड़ियों का इन हालात में किस प्रकार प्रयोग करना है इसकी जानकारी दी। इस दौरान 250 अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें