फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राइडर्स, रोवर्स, बीवीएस, ग्लोरी और कानपुर इग्लेट्स टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले दिन शुक्रवार को पांच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में राइडर्स क्लब, रोवर्स क्लब, बीवीएस, ग्लोरी क्लब और कानपुर इग्लेट्स ने जीत दर्ज की। विभिन्न मैदानों पर हुए इन मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर राइडर्स क्लब ने जेडी क्लब को सात विकेट से हराया। जेडी क्लब ने 149 रन बनाए, जिसमें अमन ने 46 और सिद्धार्थ सेठ ने 32 रन जोड़े। आदित्य शुक्ला ने चार और प्रत्युष सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में राइडर्स क्लब ने 150 रन बनाकर मैच जीता। लविश श्रीवास्तव ने 80 और शाश्वत ने 52 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर रोवर्स क्लब ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को 30 रन से मात दी। रोवर्स क्लब ने 247 रन बनाए, जिसमें घनश्याम उपाध्याय ने 84 और रोहित यादव ने 51 रन का योगदान दिया। सिद्धांत तिवारी, सुमित, हिमांशु और दीपांशु सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। खांडेकर एकेडमी 217 रन पर सिमट गई, जिसमें देवांश ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर बीवीएस ने फ्रेंड्स स्पोर्टिंग को छह विकेट से पराजित किया। फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने 127 रन बनाए, जिसमें भानु प्रताप सिंह ने 42 और अनंत शुक्ला ने 35 रन बनाए। शुभम ने तीन और युवराज ने दो विकेट हासिल किए। बीवीएस ने 128 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आदित्य सिंह ने 25 और अंश चौधरी ने 20 रन की पारियां खेलीं। आभास ने गेंदबाजी में दो विकेट चटकाए।
सप्रू मैदान पर ग्लोरी क्लब ने वंडर वुमन को नौ विकेट से हराया। वंडर वुमन की टीम ने 118 रन बनाए, जिसमें नेहा वर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। विराट गुप्ता ने चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। जवाब में ग्लोरी क्लब ने 119 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल की। हर्षित सहाय ने 75 और कार्तिक भल्ला ने 39 रन की दमदार पारियां खेलीं। तन्विका गुप्ता ने एक विकेट लिया।

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर कानपुर इग्लेट्स ने कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन को 32 रन से हराया। कानपुर इग्लेट्स ने 191 रन बनाए, जिसमें राजवीर सिंह ने 46, विनय गुप्ता ने 33 और उत्कर्ष यादव ने 31 रन बनाए। अश्मित वर्मा और आशीष ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शिवम शुक्ला ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन 159 रन ही बना सकी। क्वांटम सचान ने 40 और हर्षित गौतम ने 35 रन बनाए। विशाल ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें