आत्महत्या करने वाली छात्रा महिमा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छूट जाने से क्षुब्ध बर्रा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रिक्शा चालक बंसल सक्सेना पत्नी आशा व दो बेटियों महिमा (18) और हेमा के साथ बर्रा आठ सी ब्लॉक में किराये के मकान में रहते हैं। आशा लोगों के घरों में काम करती हैं। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शनिवार को घर पर महिमा अकेले थी।
दोपहर को काम से लौटने पर आशा को महिमा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से हाईस्कूल के बाद महिमा की पढ़ाई बंद करा दी गई थी जबकि, वह आगे और पढ़ना चाहती थी।
इसी बात से वह दुखी थी। महिमा की बड़ी बहनों सोनी और शिवानी की शादी हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने युवती के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया। लास्ट कॉल युवती के जीजा की मिली है, जिनसे बात करने के बाद ही महिमा ने फांसी लगाई।