कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला निवासी ई-रिक्शा चालक विकास सोनकर ने पुलिस को बताया कि बीती तीन सितंबर की रात 11 बजे वह अपना रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। इलाके के विशाल साहू, आशू साहू समेत सात अज्ञात ने रास्ते में रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जेब से 4500 रुपये लूटकर भाग निकले। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)