फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रांतिकारी यलो ने ब्लू टीम को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-2 के फाइनल मैच में शनिवार को क्रांतिकारी यलो ने ब्लू टीम को सात विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में क्रांतिकारी ब्लू की पूरी टीम 18.3 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई। टीम से सौरभ राय ने 35 और शौर्य प्रताप ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल टंडन ने चार, अनिल व विवेक यादव ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

वहीं क्रांतिकारी यलो की टीम ने मोनू के 24 व राजेश 26 के रन की बदौलत 18 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीता। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक व सावित्री मिश्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। मैन ऑफ द मैच विवेक यादव, फाइटर ऑफ द मैच शौर्य प्रताप, बेस्ट बैट्समैन राजेश, बेस्ट बॉलर राहुल टंडन, फेयर प्लेयर सौरभ राय, मैन ऑफ द सीरीज सौरभ राय, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट मोनू, बेस्ट बॉलर राघवेंद्र, बेस्ट ऑलराउंडर अनिल त्रिपाठी, बेस्ट फील्डर बृजेश वर्मा और फेयरपर्सन ऑफ द टूर्नामेंट पवन मिश्रा रहे। मौके पर संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, अमरदीप राय, अंकुर खंडेलवाल, अभिमन्यु सिंह, सुरेश त्रिवेदी, शैलेंद्र गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, शरद बेदी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें