फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर्स शताब्दी से टकराई नीलगाय, हादसा टला

Tue, 13 Jan 2015 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से कानपुर आ रही रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गई इसकी वजह से उसका इंजन क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन हादसा बच गया। किसी तरह चालक धीरे-धीरे ट्रेन को टूंडला स्टेशन तक लेकर आया।
विज्ञापन


यहां पर इंजन के प्रेशर नहीं लेने पर दूसरा इंजन लगाकर रात 9:00 बजे शताब्दी एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना किया गया।  सोमवार शाम रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 3.50 बजे रवाना हुई।

शाम 6.30 बजे टूंडला स्टेशन से पहले मितावली और बरहन के पास शताब्दी एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गई। इससे तेज गति से चल रही ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन की गति धीमी पड़ गई और खड़ी होने की स्थिति आ गई।
विज्ञापन


किसी तरह चालक 7.15 बजे ट्रेन को टूंडला स्टेशन लाया। यहां पर चालक ने अधिकारियों को सूचना दी और स्थानीय रेल कर्मचारियों ने काफी देर तक इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास किया पर कोई सफलता नहीं मिली तो दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना करने का निर्णय लिया।

इसके बाद रात करीब 9 बजे दूसरा इंजन लगाकर रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना किया गया। टूंडला स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि गरीब रथ के पीछे रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें