फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मेड़बंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम से मारपीट, लेखपाल को घसीटा..अभ्रदता कर पीटा, 11 पर रिपोर्ट

Sat, 06 Jul 2024 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर आट गांव में मेड़बंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला तहसील क्षेत्र में कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलारपुर आट गांव में मेड़बंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सरॉय थोक निवासी राघवेंद्र मिश्रा संडीला तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। संडीला की एसडीएम तान्या सिंह के आदेश पर शुक्रवार को वह कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर आंट निवासी भगौती प्रसाद और राम किशोर के खेतों की मेड़बंदी के लिए टीम के साथ गए थे।
मेड़बंदी के दौरान ही गांव के फूलमियां, उनकी पत्नी अनीसा, पुत्री सायमा, इजहार अली, उनकी पत्नी कारिया पुत्री अनीसा के साथ ही परिवार के मासूक अली, अकील और कमालुद्दीन मौके पर आ गए। इन लोगों ने राजस्व निरीक्षक के साथ अभद्रता की और मौजूद लेखपाल गिरिजा शंकर को भी लाठी-डंडों से पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
लेखपाल को बचाने आए भगौती प्रसाद और राम शंकर को भी पीटा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाएं लेखपाल गिरिजा शंकर को घसीटकर पिटाई करती दिख रही हैं। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें