फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खलिहान से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, लेखपाल के साथ बदसलूकी; ग्रामीणों ने तोड़ी जेसीबी

Thu, 07 May 2026 11:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर तहसील क्षेत्र के केवड़िया गांव में खलिहान की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान पथराव, हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील क्षेत्र के केवड़िया गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान न केवल लेखपाल के साथ हाथापाई और बदसलूकी की गई, बल्कि उग्र भीड़ ने जेसीबी मशीन पर पथराव कर उसके शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमले की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खलिहान की भूमि पर था कब्जा
जानकारी के मुताबिक, केवड़िया गांव में खलिहान की सुरक्षित भूमि पर कुछ दबंगों ने लंबे समय से अवैध अतिक्रमण कर रखा था। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गई थी। गुरुवार को तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण ढहाने गांव पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी ने अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया, ग्रामीण लामबंद हो गए और विरोध शुरू कर दिया।

टीम को घेरकर किया हमला
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेर लिया। मौके पर मौजूद लेखपाल के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। हमले के दौरान पथराव से जेसीबी मशीन के शीशे चकनाचूर हो गए, जिससे टीम को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और मुकदमा
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया, जिसके बाद उपद्रवी वहां से भाग निकले। राजस्व विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद और अज्ञात में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजस्व टीम पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें