भरथना। गेस्ट हाउस के बाहर चखने को लेकर भिड़े बराती के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिला औरैया के थाना दिबियापुर के मोहल्ला संजय नगर निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि नौ नवंबर को भरथना क्षेत्र अंतर्गत सरैया रोड एक गेस्ट हाउस में दिबियापुर से आई बरात में शामिल होने गया था। गेस्ट हाउस के बाहर बरात में ही शामिल बबलू पठान उर्फ नसीरुद्दीन, इमरान उर्फ जिम्मी, तौसीब खान व अनीश खान निवासीगण मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद थाना दिबियापुर जिला औरैया ने शराब के लिए रुपए मांगने लगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने एक राय होकर जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)