कानपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी पर बिठूर के हिंगूपुर कछार स्थित एक रिसॉर्ट के पास की जमीन पर कब्जे की नीयत से रातोंरात बुलडोजर चलवाने का आरोप है। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ठाकुर प्रसाद ने पुलिस से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम नयापुरवा पैगूपुर निवासी ठाकुर प्रसाद ने बताया कि उनकी हिंगूपुर कछार में जमीन है। इसमें से कुछ जमीन भूमि रिंगरोड में अधिग्रहित हो चुकी है। बची भूमि में 40 नीबू के पेड़, एक गूलर और दो बांस की कोठी हैं। आरोप है कि प्रतिष्ठित कारोबारी उनकी भूमि को बेचने का दबाव बना रहा था। इन्कार पर रातों-रात जमीन पर बुलडोजर से कई ट्रक मिट्टी डलवा दी। जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की तो काम रुकवाया गया। हालांकि, कारोबारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। (संवाद)