कानपुर। गोविंदपुरी स्टेशन पर शुक्रवार सुबह जलकल से सेवानिवृत्त ऑपरेटर प्रदीप कुमार (63) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। प्रदीप लंबे समय से अवसाद से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार में पत्नी बबिता और दो बेटे संदीप व सुभाष हैं। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद