फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: दबंगों की धमकी से परेशान रिटायर्ड हेड कांस्टेबल ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर दी जान

Wed, 03 Mar 2021 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में जालौन जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड हेडकांस्टेबल ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मुंह और सिर को चीरते हुए छत के लिंटर से जा टकराई। मृतक की पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि मृतक के बेटों का कुछ लड़कों से विवाद का मामला सामने आया है। उन्हीं लड़कों पर धमकाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित ठडे़श्वरी मंदिर निवासी श्यामा चरण द्विवेदी (62) साल 2020 में आठ दिसंबर को कानपुर से एचसीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

दो दिन पहले उनके लड़कों विजय व अजय का जेके हाउस के पास रहने वाले टाइगर पंडित, युवराज ,रत्नेश, उज्ज्वल पाल, निखिल पटेल आदि आठ लोगों से झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी मामले में श्यामाचरण के लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हुई थी। 
विज्ञापन


पत्नी दर्शन देवी का आरोप है कि वही लड़के मंगलवार की रात धमकाने आए थे। इस पर उसके पति थाने में शिकायत करने गए लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। रात दो बजे उनके कमरे से गोली की आवाज सुनकर वह दौड़ पड़े, देखा तो उनका शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था।

तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से राइफल बरामद की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी दर्शन देवी की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें