फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सेल टैक्स की रिटायर्ड लिपिक को बंधक बनाकर लूटा, पिटाई से टूटे दांत

Fri, 18 Jan 2019 08:20 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सेल टैक्स विभाग की रिटायर्ड लिपिक को बंधक बनाकर पीट दिया। यह लाखों रुपये के जेवर लूट ले गए। पीड़िता घर में अकेली रहती थी। बेटा दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पड़ोसियों ने  निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। 
विज्ञापन


शहर के कानूनगोयान मोहल्ले में रहने वाली 62 वर्षीय अनीता श्रीवास्तव दो साल पहले सेल टैक्स विभाग से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। बेटा सौरभ परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। इससे वह घर में अकेले रहती थीं।

गुरुवार रात करीब आठ बजे घर में असलहों से लैस नकाबपोश करीब चार बदमाश घुस आए। इन्होंने रसोईघर में अनीता श्रीवास्तव के हाथ-पैर बांधकर पिटाई शुरू कर दी। अलमारी की चाबी न देने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से प्रहार कर दो दांत तोड़ दिए। असहनीय दर्द होने पर उन्होंने बदमाशों को अलमारी की चाबी दे दी। पिटाई से बेहोश होने के बाद बदमाश अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और पांच हजार नगद लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे होश में आने के बाद खून से लथपथ अनीता ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल एके सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण कर छानबीन की। सुबह पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मारपीट नहीं, चोरी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें