फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेवानिवृत्त फौजी परिवार भिड़े, फायरिंग से दहशत

Sun, 28 Sep 2025 06:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में दो सेवानिवृत्त फौजियों के परिवार लड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाइसेंसी असलहों से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। एक पक्ष की ओर से की जा रही फायरिंग की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति के घायल होने का दावा किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पुलिस ने दोनों पक्षाें से एक-एक व्यक्ति घायल होने की पुष्टि कर दोनों का मेडिकल कराया गया है, लेकिन अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, फायरिंग हुई है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन



फूल सिंह चौहान निवासी मोहल्ला गांधीनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी आर्मी और पुलिस विभाग में सीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे अरविंद चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात बेटियों को स्कूटी पर बैठाकर बाजार जा रहे थे। तभी मोहल्ले के महेश के घर में रह रहे रिटायर्ड फौजी ने खुन्नस में घेरकर अपने भाई एवं 15-20 साथियों संग मारपीट की। लाइसेंसी पिस्टल की बट सिर पर मारकर घायल कर दिया। कई राउंड फायरिंग की। किसी तरह बचकर घर पहुंचा और पिता की लाइसेंसी बंदूक से आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करके आरोपियों से बचाया। दूसरे पक्ष के रिटायर्ड फौजी ओमवीर सिंह भदौरिया का आरोप है कि थाना फ्रेंड्स कालोनी पहुंचकर अरविंद चौहान पर घेरकर मारपीट करने एवं लाइसेंसी बंदूक से जान से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। दोनों का मेडिकल करा दिया गया है। फायरिंग की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें