फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 15 जून तक जारी होंगे परिणाम, 20 तक तैयार होगी मेडल विजेताओं की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आगामी दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिए जाएं। 20 जून तक मेडल विजेताओं की अंतिम सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह नौ 9 जुलाई को है जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा विभाग में मूल्यांकन कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शिक्षकों को समयबद्ध तरीके से कॉपियां जांचने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि परिणाम घोषित करने में किसी प्रकार की देरी न हो। तैयारी है कि 10 से 15 जून तक सभी विभागों के परिणाम घोषित कर दिए जाएं जिससे 20 जून तक सूची तैयार हो जाए। छात्रों की आपत्ति के बाद 25 जून तक फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। मेडल और डिग्री वितरण की सूची तैयार करने के साथ ही मंच व्यवस्था, अतिथि आमंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। अंतिम सेमेस्टर के परिणाम पर ही अभी फोकस किया जा रहा है क्योंकि परिणाम जारी होने के बाद ही दीक्षांत में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची तय होगी। विवि प्रशासन का दावा है कि तय समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें