फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिछले सालों के मुकाबले सुधरा केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम में शहर के केंद्रीय विद्यालयों की स्थिति सुधरी है। 12वीं का परिणाम इस साल 99.61 फीसदी गया है जबकि पिछले साल 98.63 फीसदी था। वहीं, 10वीं का परिणाम इस बार 99.75 फीसदी गया है, जो पिछले साल 99.65 फीसदी था।
विज्ञापन


शहर में 12वीं में नौ केंद्रीय विद्यालय और 10वीं में 10 केंद्रीय विद्यालय संचालित होते हैं। 12वीं में सात केवी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें केवि अर्मापुर 1, केवि अर्मापुर 2, केवी कैंट शिफ्ट 1, शिफ्ट, केवि चकेरी-एक और तीन और ओईएफ का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

केवि चकेरी दो का परिणाम 98.11 और केवि आईआईटी का परिणाम 99.43 फीसदी रहा। केवि आईआईटी के परिणाम में पिछले साल के मुकाबले .5 फीसदी, केवि चकेरी 1 में 1.94 फीसदी की बढ़त हासिल हुई। केवि चकेरी-2 में 1.24 अंकों की गिरावट आई है।
विज्ञापन


वहीं, 10वीं के परिणाम में सात स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत गया है। इसमें अर्मापुर-1, कैंट शिफ्ट-1 और दो , चकेरी 1, 3, केवि आईआईटी, ओईएफ का परिणाम शत-प्रतिशत गया है।

अर्मापुर-2 का परिणाम 98.9, चकेरी 2 का परिणाम 99.42, रक्षाविहार का परिणाम 97.7 फीसदी गया। पिछले साल के मुकाबले अर्मापुर-1 का परिणाम .58 फीसदी बढ़ा। अर्मापुर-2 में .97 फीसदी, चकेरी-2 में .58 फीसदी और रक्षा विहार में 2.30 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें