फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी धर्मों का सम्मान, कोई मंदिर ले जाएगा तो जरूर जाऊंगी : नसीम

विज्ञापन
सतीश महाना से आर्शर्वाद लेतीं नसीम। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। इरफान सोलंकी ने गुरुवार को शहर सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी नसीम सोलंकी के साथ मुलाकात की। सांसद रमेश अवस्थी के घर पर एक सवाल के जवाब में सीसामऊ विधायक नसीम ने कहा कि उनके लिए हर धर्म एक समान है। बीते साल दिवाली पर वनखंडेश्वर मंदिर में दीपक जलाने के लिए उन्हें कोई लेकर गया था। इस बार वह अपने पति इरफान के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में थीं। यदि कोई उन्हें मंदिर ले जाएगा तो वह जरूर जाएंगी। गौरतलब है कि बीते साल उनके मंदिर जाने पर कुछ लोगों ने हंगामा किया था और मंदिर को गंगाजल से धुलवाया था।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सोलंकी दंपति ने बुधवार शाम मुलाकात की। इस दौरान महाना की नसीम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देने की फोटो सोशल मीडिया पर गुरुवार को जमकर वायरल हुई। साथ ही नसीम के महाना को टीका करने की बात कहने और महाना के पंजाबी होने के कारण टीका लगवाने से इन्कार करने और बिना टीका करवाए आशीर्वाद देने की खबर भी वायरल हुई। हालांकि इरफान और नसीम ने टीका संबंधी किसी भी तरह की बात होने को सिरे से नकार दिया। इरफान ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए मुलाकात की थी। वह नसीम को बेटी की तरह मानते हैं और इस नाते आशीर्वाद दिया है। टीका लगाने या न लगाने की कोई बात ही नहीं हुई। नसीम ने भी ऐसी किसी बात से इन्कार किया।

सपा अध्यक्ष से की इरफान सोलंकी ने मुलाकात



फोटो



कानपुर। सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात की। इस दौरान इरफान के साथ विधायक पत्नी नसीम, बेटा मुस्तफा, बेटियां जारा और जाबिया सोलंकी भी साथ रहीं। मुलाकात के बाद इरफान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पत्नी को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने काफी हौसला दिया। कहा कि भले ही लड़ाई कितनी लंबी हो अदालत से न्याय मिलेगा। उन्होंने कानूनी लड़ाई जारी रखने की सलाह और हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिलाया है। जेल में रहने के दौरान भी उन्होंने अपना स्नेह बनाए रखा। मेरी बेगम को पार्टी का टिकट देकर विधायक बनाया, इसके लिए पूरे सोलंकी परिवार ने उनका आभार जताया। एक सवाल के जवाब में इरफान ने कहा कि जल्द ही वह पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने जाएंगे। इसके बाद वह एम्स दिल्ली में पैर का ऑपरेशन कराएंगे। जेल में रहने के दौरान उनके पैर में दिक्कत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें