फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: होली जलाने के स्थान के विवाद का कराया समाधान

Sun, 24 Mar 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी में होली जलाने के स्थान को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कथरी निवासी रामप्रकाश, जयकरन, देशराज आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव के तिराहे पर परंपरागत होलिका दहन होता है। यह जगह अभिलेख में दर्ज है। मगर कुछ लोगों ने हाेली खेतों के सामने रखा दी है। जिससे फसल को नुकसान हो सकता है। इस पर एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह व सीओ देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। प्रधान मुन्ना लाल यादव और शिकायत कर्ताओं सहित ग्रामीणों से जानकारी ली। कहा होली से किसी की कोई क्षति हो ऐसा नहीं होना चाहिए। स्थित को यथावत रखकर खुशी पूर्वक होली त्योहार मनाएं। एसडीएम ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की सहमति से होली के स्थान पर उत्पन्न हुए विवाद का समाधान करा दिया गया है। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र में सुरक्षा बलाें के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें