फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यातायात नियमों को तोड़ने में आगे दक्षिण जोन के वाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रैफिक विभाग की ओर से वर्ष 2025 में अब तक काटे गए 67 हजार से ज्यादा चालानों के आंकड़ों से एक बात साफ है कि सबसे ज्यादा यातायात नियमों की धज्जियां दक्षिण इलाके में उड़ाई गईं हैं। यहां चालकों ने बिना हेलमेट और बेढंग खूब गाड़ी दौड़ाई। यही वजह है कि बिना हेलमेट और रैश ड्राइविंग में सबसे ज्यादा चालान भी दक्षिण जोन में ही हुए हैं। यहां 22813 लोगों ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक विभाग की ओर से वर्ष 2025 में 24 दिसंबर तक 67,591 चालान काटे गए। इन चालान में 12,172 बिना हेलमेट, 9,561 उलटी दिशा में चलने के कारण, 6,321 प्रदूषण, 10,632 लापरवाही से वाहन चलाने, 6,011 रेड लाइट जंप, 12,900 तीन सवारी और 10,084 एचएसआरपी के उल्लंघन के कारण काटा गया। इस बार बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में काटे गए 12,172 चालानों में सर्वाधिक 3,932 दक्षिण जोन के हैं जबकि सबसे कम 1,987 सेंट्रल जोन में काटे गए। पूर्वी जोन में 3,421 और पश्चिम में 2,832 चालान कटे हैं।
यानी बिना हेलमेट के मामले में हर तीसरा चालान दक्षिण जोन में हुआ है। इसी तरह आड़े तिरछी और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में हुए 10,632 में से 3,162 चालान अकेले दक्षिण जोन में हुए हैं। यह आंकड़े बताने के लिए काफी है कि रोजाना हो रहे हादसे और उनमें होने वाली मौतों के बाद भी लोग सबक नहीं सीख रहे। लापरवाही का आलम यह है कि उलटी दिशा में चलते से हुए हादसे के कारण 109 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि सड़क हादसों में हेड इंजरी होने से 213 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन



जोन: बिना हेलमेट रांग साइड प्रदूषण रैश ड्राइविंग रेड लाइट तीन सवारी एचएसआरपी कुल

पूर्वी 3421 2623 1622 2412 1322 3453 2943 17796
पश्चिम 2832 2311 1322 2713 932 2343 1934 14387 सेंट्रल 1987 1643 1322 2345 1634 2341 1323 12595
दक्षिण 3932 2984 1965 3162 2123 4763 3884 22813

कुल 12172 9561 6321 10632 6011 12900 10084 67591

लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी जो लोग नियमों को नहीं मानते उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाती है। इतने चालान बता रहे हैं कि लोगों को जागरूकता की जरूरत हैं।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें