फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: अवधेश बने गंगाघाट कोतवाली के अपराध निरीक्षक,  दो इंस्पेक्टर और सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Tue, 13 Dec 2022 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

जिले के एसपी ने बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा  व्यवस्था के मद्देजनर कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो इंस्पेक्टर और सात दरोगा शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बदलाव किया गया है।
 
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी ने दो इंस्पेक्टर और सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना की ओर से जारी हुई तबादला सूची में सदर कोतवाली में अपराध निरीक्षक रहे अवधेश कुमार को गंगाघाट कोतवाली इसी पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन

मॉनीटरिंग सेल के प्रभारी रहे ज्ञानेंद्र सिंह को सेल मानीटरिंग के साथ ही रिट सेल की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में रहे उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह को अजगैन की राजाबाग चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सफीपुर कोतवाली में तैनात एसआई विनोद कुमार को असोहा थानाक्षेत्र के कालूखेड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
कालूखेड़ा चौकी प्रभारी रहे राजेश दीक्षित को सफीपुर कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में रहे उप निरीक्षक शिवपाल सिंह और संतोष कुमार को पुरवा कोतवाली भेजा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें