फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, कानपुर स्टारलेट और नवाबगंज एथलेटिक्स ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, कानपुर स्टारलेट और नवाबगंज एथलेटिक्स ने जीत दर्ज की। पीएसी मैदान पर पहले मैच में वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 195 रन बनाए। इसमें सचिन यादव ने 53 व निगम कुमार ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


गेंदबाजी में शशांक सिंह ने चार, शिवम पांडेय व दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 29.1 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अमित मिश्रा ने नाबाद 108 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन यादव, उत्कर्ष तिवारी, तनवीर अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

इसी तरह, ग्रीनपार्क स्टेडियम पर दूसरे मैच में ग्रीनपार्क हॉस्टल की पूरी टीम 26.3 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई। इसमें तनिष राठौर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। गेंदबाजी में सुरेंद्र कुमार सिंह ने चार, जितेश सितानी और रजल श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में कानपुर स्टारलेट ने 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अंशुल टेकचंदानी ने 61 रन की पारी खेली। रामलखन भट्ट मैदान पर तीसरे मैच में तिलक सोसाइटी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। इसमें रहमान खान ने 33 रन बनाए।

गेंदबाजी में कृष्णा पाल ने तीन, मुकुंद त्रिपाठी व प्रांशु पाल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 14.1 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में देवांश सिंह ने 38 और दिर्गजपाल सिंह ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में रहमान खान ने तीन विकेट लिए। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें