फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: तहसील की चौथी मंजिल पर चढ़े सांड़ों का रेस्क्यू, एक को क्रेन...तो दूसरे को जीने से उतारा नीचे

Thu, 17 Aug 2023 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सवायजपुर के पशु चिकित्सक डॉ. आरपी शर्मा व भरखनी के डॉ. एनके गुप्ता  के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम  ने रेस्क्यू चला कर एक सांड को जीने के रास्ते नीचे उतारा। वहीं, दूसरे को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
तहसील की मंजिल पर चढ़े सांड़ों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर के तहसील परिसर में लेखपालों के लिए बने आवासों की चौथी मंजिल पर चढ़े दो सांडों को बमुश्किल नीचे उतारे जा सका।  मामले में फायर बिग्रेड टीम के द्वारा हाथ खड़े कर दिए गए थे। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया रूपापुर शुगर मिल से आई क्रेन की मदद से एक सांड को उतरवाया गया।

विज्ञापन

सवायजपुर के पशु चिकित्सक डॉ. आरपी शर्मा व भरखनी के डॉ. एनके गुप्ता  के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम  ने रेस्क्यू चला कर एक सांड को जीने के रास्ते नीचे उतारा। वहीं, दूसरे को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। डॉ. शर्मा ने बताया बताया कि दोनों सांड़ों को प्राथमिक उपचार के बाद खितौली गौशाला भेज दिया जाएगा।
बता दें कि तहसील परिसर में लेखपालों के लिए आवास बने हैं। इन दो मंजिला आवासों की तीसरी मंजिल पर किसी तरह दो सांड़ पहुंच गए। सूचना पर अग्निशमन विभाग और पशुपालन विभाग के अफसरों के साथ रेस्क्यू टीम पहुंच गई थी। कल शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद भी दोनों सांड़ नीचे नहीं उतारे जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन



ऊंचाई अधिक होने के कारण नहीं पहुंच सकी थी क्रेन

एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव का कहना है कि ऊंचाई अधिक होने के कारण बड़ी क्रेन से ही दोनों सांड़ उतारे जा सकते हैं। बड़ी क्रेन तहसील के अंदर लाई नहीं जा सकती। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर आरपी शर्मा, डॉक्टर अभिषेक मोबाइल वेटनरी यूनिट के साथ मौके पर मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें