फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कुछ इस तरह से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Fri, 27 Jan 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में अलग-अलग जगह हुए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर महानगर में जगह-जगह गणतंत्र दिवस की धूम रही। स्कूलों, कार्यालयों से लेकर गली और चौराहों में झंडारोहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सैनिक नगर अहिरवां पूर्वी क्षेत्र सराफा व्यापार एसोसिएशन के तत्वाधान में सैनिक नगर समिति के सहयोग से झंडारोहण हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज अरोड़ा, महेश वर्मा, नारायण सिंह, रश्मि कांत स्वर्णकार, अनिल कुमार सोनी, ललित सोनी ,करन यादव, राम सिंह यादव इंद्रभान सिंह, सौरभ वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

प्रताप होटल बाईपास के पास सिमरा गांव बस्ती के बच्चों के साथ नवजागृति सेवा समिति ने देश का 68वां गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम का संचालन अतुल अवस्थी और प्रतीक शर्मा ने किया। मजदूर सभा भवन ग्वालटोली में स्वंत्रता सेनानी व वरिष्ठ भाकपा नेता का. हरबंस सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए सच्चे व जन आकांक्षाओं के अनुकूल लोकतंत्र की स्थापना पर बल दिया। अनुकृति के सचिव डा. ओमेन्द्र कुमार ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मनित किया। सभा का संचालन करते हुए भाकपा के जिला मंत्री रामप्रसाद कनौजिया ने कहाकि आज जन अधिकारों पर हमले हो रहे हैं सांप्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने के लिए हमें समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए, तभी लोकतंत्र कायम रह सकेगा। इस दौरान रामचंद्र त्रिपाठी, मीनाक्षी मार्टिन सिंह, निशा वर्मा, उर्वशी द्विवेदी, अक्षय सिंह, रंगकर्मी संजय खन्ना, अमित कुमार, नवाब सिंह, मोहम्मद जफर, ए बी एल कटियार, उमेश शुक्ला, याना, सुनीता, पूर्णिमा सक्सेना, ध्रुव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें