कानपुर के किदवई नगर स्थित उस्मानपुर के गणेश पार्क परिषदीय माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों पर विद्यालय के विद्यार्थी झूम उठे। प्रधानाध्यापक सुलेखा मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तथा वास्तविक स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसलिए सदा अपनी स्वतंत्रता को बरकरार बनाए रखना है।
इस मौके पर बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम में मीनाक्षी बाजपाई आरती श्रीवास्तव श्वेता त्रिपाठी शिवानी सिंह पूनम शाह अंजलि तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।