फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन बनाकर विदेश में उड़ाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित के भाई ने बैंक में एवं दिबियापुर पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामले की शिकायत साइबर सेल में कराने के लिए पीड़ित को कहा है।

मर्चेंट नेवी में कार्यरत लोहिया नगर दिबियापुर निवासी सोहन मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा का बैंक खाता स्टेट बैंक में है। सोहन औरैया के भियांपुर के रहने वाले हैं। सोहन काफी दिनों से जहाज पर ही हैं। इस बीच उन्हें पता चला कि उसके खाते से एक लाख छप्पन हजार सात सौ बारह रुपये कम हो गए हैं।
विज्ञापन


इस पर सोहन ने अपने बड़े भाई मोहन मिश्रा को बैंक जाकर पता करने को कहा। बुधवार को बड़ा भाई मोहन मिश्रा ने बैंक जाकर रुपये कटने की जानकारी दी। बैंक में संभावना जताई गई कि किसी ने उसके एटीएम का क्लोन बनाकर उसके खाते से रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


मोहन मिश्रा के अनुसार 2 जुलाई को सोहन हैम्बर्ग में था। वहीं उसने अपने एटीएम से रुपये निकाले थे। इसके बाद छह जुलाई से समुद्र जहाज पर ही ही है। बैंक खाते की डिटेल पता करने पर पता चला कि 8 एवं 9 जुलाई को खाते से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें