फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दहेज हत्या में तीन पर रिपोर्ट, पति- ससुर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मायकेपक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही पति व ससुर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम छछूंद निवासी नाथूराम ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने 22 वर्षीय पुत्री शिवानी की शादी 18 जून 2021 को अहेरी पुर निवासी जय प्रकाश के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुरालीजन बाइक व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने के कारण 28 दिसंबर की रात पुत्री की फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर ससुर रामचंद्र, पति जय प्रकाश व देवर मोहित के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले के आरोपी पति जयप्रकाश व ससुर कहीं भागने की फिराक में है। सोमवार देर रात चौकी इंचार्ज अहेरीपुर मान सिंह गोपियापुर तिराहे से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें