हरदोई में मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना में लाभ देने के नाम पर घूस मांगने की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई। इसमें शिकायत सही मिलने पर डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने मंगलवार को तहसील के वरिष्ठ सहायक के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गौसापुर निवासी शराफत अली पुत्र नसीर ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि उसके भाई अशरफ अली की हादसे में मौत हो गई थी, जिस पर उसने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत आवेदन किया था।
इसे स्वीकृत करने के लिए तहसील के वरिष्ठ सहायक अतीक अहमद ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। उसने असमर्थता जताई, जिस पर आरोपी ने बाद में 15 हजार रुपये मांगे। शराफत ने बताया कि उसने चार हजार रुपये दे दिए। शेष रुपये के लिए आरोपी उसे लगातार फोन कर रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया गया था। इस पर डीएम ने एसडीएम एपी श्रीवास्तव से जांच कराई। जांच में आरोपी और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार भीमचंद ने कोतवाली में आरोपी वरिष्ठ सहायक अतीक अहमद