महोबा में विस्फोटक लदी वैन पकड़ने में पुलिस ने जिस महिला और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, उसकी दूसरी गाड़ी से चेकिंग करते पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद दंपति के दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विस्फोटक ले जा रही वैन पकड़ने की कार्रवाई शहर कोतवाली पुलिस ने डहर्रा गांव के पहाड़ के नजदीक की थी। पहाड़ पर खनन के लिए वैन में विस्फोटक भरा था लेकिन साथ में विधिक अनुमति नहीं थी। वैन से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। दरोगा अंबुज शर्मा ने वैन मालिकिन सुधा सविता, उनके पति केशव सविता, उमाशंकर, मनोज द्विवेदी, अनंतराम शुक्ला और सत्यनारायण शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।