फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वसूली और जालसाजी के आरोप में एक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दर्शनपुरवा निवासी प्रतीक गुप्ता के मुताबिक वह ब्रिटिश स्कूल आफ लैंग्वेज कंपनी के निदेशक हैं। उन्हाेंने फजलगंज थाने में नजीराबाद निवासी रामगोपाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और जबरन वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके पिता के दोस्त नजीराबाद निवासी रामगोपाल दुबे से 21 नवम्बर 2023 को बिठूर में एक फ्लैट में बना रूफटाॅप खरीदा था। उन्होंने उनसे रूफटाप के साथ फ्लैट की एक कार पार्किंग का बैनामा किया था। हालांकि दिसंबर में उसे किसी अन्य को बेच दिया। इस बिक्री के लिए कूट रचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। बाद में रामगोपाल ने सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर उनकी कंपनी के निकाली गई महिला कर्मचारी के माध्यम से कंपनी के प्रबंधक और उसकी पत्नी पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उसी कर्मचारी से उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि गुरुवार को फिर से उन्हें धमकाया गया। फजलगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें