कानपुर के चकेरी थाने में एक महिला ने ससुरालियों और तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी के कांशीराम कॉलोनी निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ग्वालटोली निवासी पति और उनके परिजन डेढ़ लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर मारपीट करने लगे।
इस पर पिता घर पहुंचे तो ससुरालियों ने उन्हें भूतप्रेत आने की बात कही। इसके बाद ससुरालियों ने पारस बाबा नाम के तांत्रिक को घर बुलवाया। आरोप है कि झाड़ फूंक के दौरान तांत्रिक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ छेड़खानी की।
तांत्रिक की करतूत बताने पर पति ने उसे ही डांट दिया। इसके बाद वह मायके आ गई। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।