फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के पंचमपुरवा भीमसेन निवासी राजेश ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में राजेश के पिता राजू ने राजेश की पत्नी, दो साले और सास ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के तिलोंची निवासी राजू ने बताया कि उनके बेटे राजेश की शादी पंचम पुरवा भीमसेन निवासी रूबी से हुई थी। उनका बेटा ससुराल में रहने लगा था। दर्ज रिपोर्ट में राजू ने आरोप लगाया कि राजेश को उसकी पत्नी रूबी, साले शंकर, मिथुन और सास ससुर ने कमरे में बंद कर पीटा और घर से भगा दिया था। इसी से आहत होकर 27 जुलाई को राजेश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें