फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एटीएम से 70.30 लाख रुपये गबन करने वाले को दबोचा, आरोपी से 20 लाख बरामद

Tue, 08 Dec 2020 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली टीम ने मुख्यालय के दस एटीएम से 70 लाख रुपये का गबन करने वाले मुख्य आरोपी कानपुर के मूल निवासी विकास सिंह को दबोच लिया। उसके कब्जे से 20 लाख रुपये बरामद हुए। अन्य अयोध्या निवासी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली कर्वी में सीएमएस इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर मनीष दीक्षित निवासी विष्णुपुरी नवाबगंज, कानपुर ने 23 नवंबर को सूचना दी थी कि बैंक के कुछ कर्मियों ने कूटरचित तरीके से एटीएम के 70.30 लाख रुपये का गबन किया।

कोतवाली में जरौली थाना बर्रा, कानपुर के मूल निवासी हाल पता मोहल्ला मांझा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर निवासी विकास सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह और अयोध्या के खरियोना थाना कुमारगंज निवासी प्रदीप पांडेय पुत्र रामसुमेर समेत चित्रकूट के तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार पाठक ने घटना के खुलासे के लिए निरीक्षक अपराध रामश्रय यादव के नेतृत्व में टीम गठित की। कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी विकास को कानपुर के पास से 20 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथ प्रदीप पांडेय के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। कोतवाल ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें