पति को पकड़ा था रंगेहाथ
इसकी जानकारी पर वह बीते तीन मार्च को कल्याणपुर स्थित एक घर पहुंचीं, जहां पति को अन्य महिला संग रंगे हाथों पकड़ा। पति छत से साड़ी बांधकर भाग निकला था। उन्होंने दूसरे दिन सीपी बीपी जोगदंड से इसकी शिकायत की थी। अधिकारी के आदेश पर 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नशे की गोलियां देकर बनाता था अनैतिक संबंध
महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बिल्हौर में तैनाती के दौरान वह भी साथ में रहती थी। पति आए दिन नशे में घर आता था। इसके बाद पानी में उन्हें नशे की गोली मिलाकर पिलाने के बाद अनैतिक संबंध बनाता था। इससे क्षुब्ध होकर वह बच्चों के साथ अपनी तैनाती स्थल पर किराये पर रहने लगी थी।
थाने के अंदर बेटे पर तान दी थी रायफल
पत्नी ने बताया कि 2018 में पति बिल्हौर में एसएचओ का हमराह था। कन्नौज में खरीदे हुए प्लॉट को उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर थाना परिसर में ही पुलिस कर्मियों के सामने ही अपनी रायफल उठाकर बच्चों पर तान दी थी। बीचबचाव में बेटे का हाथ टूट गया था।
दागी कांस्टेबल अधिकारियों का चहेता, हर बार मिली तैनाती
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के दो महिलाओं से अवैध संबंध थे। शिकायत पर स्थानांतरण महाराजपुर थाने कर दिया गया था। फिर महाराजपुर में दुकानदार को पीटने के मामले में लाइन हाजिर किया गया था।
मुरादाबाद में तैनाती के दौरान शराब पीकर कैदी को भगाने की घटना में उसे निलंबित किया गया था। इसके बाद भी अधिकारियों का चहेता होने के कारण उसे हर बार कुछ ही दिनों में तैनाती दे दी गई। इस बार भी एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक उसे निलंबित नहीं किया गया।