कानपुर। मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बाजार में 28 मार्च की देर रात किराना व्यापारी शुभम अग्रवाल और उनके ताऊ बसंतलाल की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में शुभम ने बताया कि उनकी और ताऊ की दुकान से चोरों ने छह ताले काटने के बाद वहां से देशी घी, चायपत्ती, टोमेटो सॉस और अन्य की चोरी की थी। मूलगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)