फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सत्यापन में सही मिलीं यूपी बोर्ड की सभी 98 मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रुपये लेकर मार्कशीट और डिग्री बेचने के मामले की जांच में जुटी पुलिस को यूपी बोर्ड ने अपनी सत्यापन रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आरोपी के पास से मिली सभी 98 मार्कशीट जांच में सही पाई गईं हैं। किदवईनगर पुलिस ने 18 फरवरी को जूही गोशाला स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के कार्यालय में छापा मारा था। पुलिस को यहां से देश के नौ राज्यों के 14 नामी यूनिवर्सिटी की 900 से ज्यादा डिग्री और यूपी बोर्ड की 98 मार्कशीट बरामद हुई थीं। पुलिस ने मौके से इस गिरोह के सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि दो लोगों को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच के लिए एडीसीपी साउथ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी के सदस्य मौके पर मिली मार्कशीट और डिग्री का संबंधित संस्थान या बोर्ड से सत्यापन करा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को यूपी बोर्ड ने अपनी सत्यापन रिपोर्ट एसआईटी को दे दी है। इसमें आरोपियों के पास से मिलीं हाईस्कूल की 36 और इंटरमीडिएट की सभी 62 मार्कशीट सही मिली हैं। एसआईटी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सत्यापन में सभी मार्कशीट सही मिली हैं। एक बार फिर आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की अर्जी डाली जाएगी।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें