फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Dubey: बसपा नेता समेत सात पर अपहरण की रिपोर्ट, शपथ पर हस्ताक्षर का बना रहे थे दबाव, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 22 Jul 2023 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: पिता को धमकी देते हुए कहा कि अनुपम दुबे ने कहा है कि जो मुकदमा लिखवाया है, उसे वापस ले लो। कोर्ट में सुलहनामा दाखिल करने के लिए साथ में चलो। शपथ पत्र में हस्ताक्षर करने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बसपा नेता अनुपम दुबे व उनके भाई डब्बन सहित पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुत्र ने अपहृत पिता की हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि आरोपी मुकदमे में समझौता करने के लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। जनपद मैनपुरी थाना बेबर इटावा रोड मोहल्ला मरकिचिया निवासी रवि मोहन सूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (वर्तमान में फिरोजाबाद जेल में निरुद्ध), भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, पारिवारिक चाचा विनीत दुबे उर्फ बीनू, जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जगतपुर निवासी विजय विक्रम, आशुतोष दुबे उर्फ बॉबी व मोहम्मदाबाद में मुकदमा संख्या 69 से संबंधित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मऊ दरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अनुपम दुबे के गैंग से चल रही है रंजिश
आरोप लगाया कि उसके परिवार की अनुपम दुबे के गैंग से रंजिश चल रही है। इन लोगों के खिलाफ पिता चंद्रमोहन सूरी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे की पैरवी में 19 जुलाई को पिता के साथ बाइक से कचहरी आ रहे थे। बघार नाले के पास कार में सवार विनीत दुबे उर्फ बीनू, विजय विक्रम, आशुतोष उर्फ बॉबी व दो अज्ञात लोगों ने बाइक रोक ली।

शपथ पत्र में हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया
पिता को धमकी देते हुए कहा कि अनुपम दुबे ने कहा है कि जो मुकदमा लिखवाया है, उसे वापस ले लो। कोर्ट में सुलहनामा दाखिल करने के लिए साथ में चलो। शपथ पत्र में हस्ताक्षर करने का दबाव भी बनाया। इसके लिए अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दादा ने शपथ पत्र तैयार कर भिजवाया है। पिता ने बिना वकील से बात किए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
इस पर सभी लोगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पिता को कार में जबरन बैठा लिया। यह लोग फतेहगढ़ की ओर चले गए। गुरुवार को पिता की फतेहगढ़ से लेकर बेवर तक तलाश करता रहा। इन लोगों ने मोहम्मदाबाद में दर्ज मुकदमे में समझौते को लेकर पिता का अपहरण कर लिया है। उनकी हत्या भी कर सकते है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें