फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide Case: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई थी फांसी, पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 08:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फजलगंज थाना क्षेत्र में युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि पत्नी और ससुराल वाले मिलकर उसको प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज पुलिस ने युवक के सुसाइड के मामले में उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि पत्नी और ससुराल वाले मिलकर उत्पीड़न कर रहे थे। इससे आहत होकर उसने जान दी है। फजलगंज पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

फजलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि दर्शनपुरवा निवासी मालती देवी के बेटे अमित यादव (29) ने आठ साल पहले ओम नगर निवासी शिवानी से लव मैरिज की थी। घरेलू कलह के चलते अमित कुछ महीनों से अलग किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था।
मालती देवी का आरोप है कि उनकी बहू शिवानी बेटे से झगड़ा करके कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। इसके बाद 6 सितंबर को बहू ने झगड़ा करने के बाद अपने पिता रवींद्र शर्मा, सास किरन शर्मा, साले दीपू शर्मा को बुलाकर मारपीट की।

विज्ञापन

आरोप है कि इससे आहत होकर अमित ने 7 सितंबर को उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया था। गुरुवार को अमित की मां की पर अमित की पत्नी शिवानी और सास किरन शर्मा, ससुर रवींद्र शर्मा व साले दीपू शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक की मां ने यह भी  आरोप लगाया कि अब अमित की पत्नी और ससुराल वाले संपत्ति में बंटवारे का दबाव बना रहे थे, लेकिन अमित संकोच में परिवार के लोगों से बंटवारे की बात कह नहीं पा रहा था। आरोप है कि उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें