फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नकली खाद मिलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नकली खाद और बीज की बिक्री करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कृषि अधिकारी ने कई अन्य लोग भी शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मित्रपुरम में मंगलवार को छापा मारी करके कृषि विभाग और प्रशासन की टीमों ने 102 बोरी नकली खाद पकड़ी थी। बड़ी संख्या में खाली बोरियां भी मिलीं थीं। मौके से वीरेंद्र सिंह निवासी गांव सहसारपुर थाना सैफई को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें