फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरकारी जमीन में अवैध कब्जा करने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी क्षेत्र के रौतेपुर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने पर लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल आलोक कुमार ने बताया कि आराजी संख्या 274 ख जलाने योग्य जंगली लकड़ी की भूमि के रूप में अभिलेखों में दर्ज है। जमीन के भाग 0.150 हेक्टेयर भाग पर रौतेपुर निवासी राजकुमार सिंह करीब पांच-छह वर्ष पूर्व कब्जा कर मकान बना लिया। जानकारी होने पर राजस्व सहिंता की धारा 67 के तहत कार्रवाई कर बेदखली और क्षतिपूर्ति का नोटिस जारी किया गया। आरोप है कि राजकुमार ने पुन: शटरिंग लगाकर निर्माण शुरू कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें