फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटकापुर विवाद में छह नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी के बाद मुस्लिमों के दो गुटों में हुई तनातनी के मामले में अब दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दूसरे पक्ष के एक युवक ने बहनोई के घर पथराव का आरोप लगाकर बुधवार को छह नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन



पटकापुर स्थित नवाब साहब के हाता निवासी कैफ उर्फ शोजफ ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की थी। इस पर मुस्लिम वर्ग के ही दो गुट आमने-सामने आ गए थे। एक ने शोजफ के घर के बाहर नारेबाजी कर पथराव किया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाबी नारेबाजी की थी। हंगामे की सूचना पर पहुंचे शहर काजी और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया था। पटकापुर निवासी रेहान की तहरीर पर कैफ उर्फ शोजफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।


वहीं दूसरे पक्ष के सदाकत हुसैन का आरोप है कि उनके बहनोई मो. नफीस के घर पर लारीपार्क निवासी रेहान, बिलाल, आसिफ, कैफ, अमन, अजीम व एक अज्ञात ने पथराव कर किया था। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें