भरथना। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जाति सूचक गालियां देने और मारपीट करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित हरीराम ने बताया कि उसकी भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग किनारे भोली मौजा में जमीन है। भूमि पर आरोपी कब्जे की नीयत से दीवार बनवा रहे हैं। 21 मार्च 2024 को विरोध किया तो आरोपी नाथूराम, माया देवी, तरुण पाल निवासी नगला सुखलाल, सरमन लाल, बलराम, प्रांशु और बबी निवासी नगला सुखलाल रमायन ने उसे, महिलाओं और बच्चों को जातिसूचक गालियां देकर लाठियों से पीट दिया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।